देशभर में वैक्सीन अभियान तेजी से चल रहा है और केंद्र सरकार लगातार राज्यों को वैक्सीन की आपूर्ति भी कर रही है ताकि अभियान में बाधा ना आये। अब चार लाख से अधिक (4,48,760) वैक्सीन की खुराक पाइपलाइन में हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएगी।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक बयान के माध्यम से घोषणा की और यह भी स्पष्ट किया कि 1.53 करोड़ (1,53,79,233) से अधिक कोविड -19 वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना बाकी है। मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत सरकार (मुफ्त चैनल) के माध्यम से और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 26 करोड़ (26,64,84,350) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान कर चुकी हैं।
रविवार को सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों से पता चला है कि इसमें से बर्बादी सहित कुल खपत 25,12,66,637 खुराक है इसके अलावा केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी देती रही है। टेस्ट, ट्रैक, उपचार और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है।
इस दिशा में केंद्र सरकार ने इस साल 1 मई को 18 साल से ऊपर के लोगों को कवर करते हुए कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण लागू कर चुकी है। भारत का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था। इस रणनीति के तहत, हर महीने किसी भी निर्माता की कुल केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा स्वीकृत टीके की 50 प्रतिशत खुराक केंद्र सरकार द्वारा खरीदी जाएगी। यह राज्य सरकारों को इन खुराकों को पूरी तरह से मुफ्त में उपलब्ध मिलेगा जैसा कि पहले किया जा रहा था।


Download Android App
Download iOS App



