देश में कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। रोजाना लाखों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके की 88.94 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी है।
राज्यों के पास अभी टीकों की 5.38 करोड़ खुराक उपलब्ध
मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी टीकों की 5.38 करोड़ खुराक शेष हैं जिसका उपयोग अभी तक नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि टीके की अधिक खुराक की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बेहतर प्रबंधन के लिए सहायता देने और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर टीकाकरण अभियान में तेजी लायी गयी है।

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22 हजार से अधिक नए केस की पुष्टि
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त टीका उपलब्ध करवा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 22,842 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,38,13,903 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,70,557 रह गयी है जो 199 दिनों में सबसे कम है।


Download Android App
Download iOS App



