भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-4 मिसाइल का ओडिशा स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से रविवार को सफल परीक्षण किया। भारतीय सेना की सामरिक बल कमान ने सतह से सतह पर मार करने में सक्षम मध्यवर्ती रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल को एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के लॉन्चपैड नंबर-4 से सुबह 8.30 बजे प्रक्षेपित किया।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि मिसाइल का परीक्षण उपयोगकर्ता प्रशिक्षण अभ्यास के भाग के रूप में किया गया है। मिसाइल में उड़ान की गड़बड़ी को खुद सही करने और मार्गदर्शन करने जैसी नवीनतम विशेषताएं हैं। यह अत्याधुनिक एविओनिक्स, 5वीं पीढ़ी के ऑनबोर्ड कंप्यूटर और वितरित वास्तुकला से युक्त है। दिसंबर की शुरुआत में अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



