सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजनयिक ने राजधानी मोगादिशू में दोहरे विस्फोट की निंदा की है। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन के पास के इलाके में स्थित सोमाली नेशनल थियेटर के पास शनिवार को हुए कार बम धमाकों में 15 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमालिया के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि निकोलस हेसोम ने सोमाली सरकार से हमले के जिम्मेदर व हिंसक कट्टरपंथ के एजेंटों के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ने का आह्वान किया।
निकोलस ने शनिवार को मोगादिशू में जारी एक बयान में कहा, ‘मोगादिशू बम धमाके सोमालिया के लोगों और उन्हें शांति व सम्मान से जीने के अपने जन्मजात अधिकार के खिलाफ एक और कायरतापूर्ण हमला है।’ आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा, ‘हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदता जताते हैं और घायलों की शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



