मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के बयान पर तंज सकते हुए कहा है कि राज्य में टाइगर का संरक्षण किया जाएगा। दिग्विजय ने रविवार को कहा, ‘टाइगर का संरक्षण किया जाएगा। यह दुर्लभ प्राणी होता जा रहा है।’
दिग्विजय का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था कि ‘किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, टाइगर अभी जिंदा है।’ दिग्विजय ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘व्यापमं मामले को सीबीआई दबाने की कोशिश कर रही है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है, आगे क्या करना है वह इस पर विचार करेगी।’
MP की जनता से बोले शिवराज- चिंता मत करो टाइगर अभी जिंदा है
प्रशासनिक व्यवस्था पर सिंह ने कहा, ‘प्रशासन में इतने दलाल बीच में तैयार कर दिए हैं। कभी कलेक्टर व एसपी के तबादलों में पैसा नहीं चलता था, भीड़ इकट्ठा करने को नहीं कहा जाता था, इसलिए प्रशासनिक तंत्र को सुधारने की आवश्यकता है।’
हनुमान की जाति बताए जाने के सवाल पर सिंह ने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजरंग बली दलित थे, फुक्कल नवाब ने उन्हें मुसलमान बताया, अब भाजपा के मंत्री चौधरी साहब उन्हें जाट बता रहे हैं। जो लोग ऐसा कह रहे हैं उन्हें माफी मागनी चाहिए और विहिप व अखाड़ा परिषद को ऐसे लोगों का तिरस्कार करना चाहिए।’


Download Android App
Download iOS App




