फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में क्रिसमस बाजार में पांच लोगों की हत्या व 13 अन्य को घायल करने वाले शूटर ने एक वीडियो में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रति निष्ठा जताई है। बीबीसी की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो एक यूएसबी की में पाया गया जो 29 साल के शेरिफ चेकत का था। स्ट्रासबर्ग के न्यूडॉर्फ-मेनउ जिले में चेकत को दो दिनों की तलाशी के बाद मार गिराया गया।
न्यूडॉर्फ-मेनउ जिला स्ट्रासबर्ग शहर से दो किमी दूर है जहां चेकत ने 11 दिसम्बर को राहगीरों को गोली मारी थी और चाकू से हमला किया था। हमले के बाद आईएस ने दावा किया था कि चेकत उसके ‘सैनिकों’ में एक था, लेकिन फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफ कास्टनर ने उस दावे पर संदेह जताया था।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस की स्वघोषित समाचार एजेंसी अमाक ने कहा कि सीरिया व इराक में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहे गठबंधन देशों के नागरिकों को लक्षित करने के आह्वान पर चेकत ने अभियान को अंजाम दिया है। चेकत का आपराधिक रिकॉर्ड था और कट्टरता व सुरक्षा को संभावित खतरे को लेकर पुलिस की निगरानी में था।


Download Android App
Download iOS App



