अमेरिकी सरकार के शटडाउन के बीच खुली रहेगी स्टैचू ऑफ लिबर्टी

Summary :

आइलैंड का दौरा किया, जिससे प्रतिवर्ष आगंतुक खर्च से 26.32 करोड़ की आमदनी हुई और 36.4 करोड़ की आर्थिक आय के साथ 3,400 नौकरियों को सहयोग मिला। 

 न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने एलान किया है कि अमेरिकी संघीय सरकार के शटडाउन की स्थिति में स्टैचू ऑफ लिबर्टी और एलिस आइलैंड को खुला रखने को लेकर राज्य हस्तक्षेप करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुओमो ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘जैसा कि हम पहले कर चुके हैं जब वॉशिंगटन की निष्क्रियता से सरकार का शटडाउन हो गया था, न्यूयॉर्क आगे बढ़कर इस कठिन समय के दौरान मजबूती और आशा की चाह में दुनिया के लिए स्टैचू ऑफ लिबर्टी और एलिस आइलैंड को खुला रखना सुनिश्चित करेगा।’

संघीय शटडाउन के दौरान, नेशनल पार्क सर्विस के कर्मियों और 65,000 डॉलर प्रति दिन की लागत के संचालन के लिए राज्य फंड देगा। न्यूयॉर्क राज्य ने 2013 और पिछली जनवरी में शटडाउन में ऐसा किया था। स्टैचू ऑफ लिबर्टी राष्ट्रीय संग्रहालय और एलिस द्वीप का अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव है। नेशनल पार्क सर्विस की एक वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में 45 लाख लोगों ने लिबर्टी आइलैंड का दौरा किया, जिससे प्रतिवर्ष आगंतुक खर्च से 26.32 करोड़ की आमदनी हुई और 36.4 करोड़ की आर्थिक आय के साथ 3,400 नौकरियों को सहयोग मिला।

Desk Team