सुनील अरोड़ा ने संभाला नए मुख्य चुनाव आयुक्त का पद, होगी 2019 लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी

Summary :

अरोड़ा IAS के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बतौर चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी।

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत की जगह संभाली है जो 30 नवंबर को रिटायर हो गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस सुनील अरोड़ा की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

बता दें ओपी रावत एक दिसम्‍बर, 2018 को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के पद से सेवानिवृत्त हो गए। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा था कि अरोड़ा आगामी दो दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे।

Sunil Arora

सुनील अरोड़ा आयोग की जिम्मेदार ऐसे समय संभालने जा रहे हैं जब राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव चल रहे हैं। इन चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बतौर चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी।

Desk Team