सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को दी राहत, BJP ने कहा- ‘ ये राहत है या आफत..बाद में पता चलेगा’

Summary :

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम केस के मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल की सजा पर रोक लगाई है। बता दें जज ने राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा, हम सेशंस कोर्ट में अपील लंबित रहने तक राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम केस के मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल की सजा पर रोक लगाई है। बता दें जज ने राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा, हम सेशंस कोर्ट में अपील लंबित रहने तक राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगा रहे हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, माननीय सुप्रीम कोर्ट के हर फैसले का स्वागत है। अब यह राहत है या आफत, ये तो बाद में पता चलेगा। 
राहुल गांधी अपने घमंड में इतना चूर है-मनोज तिवारी
आपको बता दें मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी जी ने जो अभी कोर्ट से जाकर निवेदन और प्रार्थना किया यही काम वो पहले जाकर कर लेते तो निश्चित रूप इस तरह का रिजल्ट बहुत पहले आ चुका होता, लेकिन राहुल गांधी अपने घमंड में इतना चूर है कि उन्हें लगता है कोर्ट के सामने अपनी बेगूनाही के लिए माफी मांगने से उनका अंहकार कम हो जाएगा. तो मैं इसपर इतना ही कहूंगा कि इस देश में कानून का भी राज है और लोकतंत्र भी है। 
मनोज तिवारी ने आगे कहा….
इसके आगे मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, राहुल गांधी जो दुनियाभर में जाकर कहते कि यहां लोकतंत्र नहीं तो इसका एक उदाहरण ये भी है कि उनको यही सुप्रीम कोर्ट में राहत मिली। अब ये नहीं पता कि सुप्रीम कोर्ट से राहत है या आफत है ये तो बाद में पता चलेगा। वहीं सदस्यता बहाल होने के सवाल पर बीजेपी सांसद ने कहा कि, जहां तक मुझे पता है अभी स्टे हुआ है फैसला नहीं हुआ है। तो जो केस चल रहा है अगर उसपर फैसला आ जाएगा तो स्टे हट जाएगा। 

Desk Team