Sushmita Sen ने गोल्ड डिगर कहने वालों को दिया करारा जवाब, साथ ही रिवील किया रिलेशनशिप स्टेटस

Summary :

जब सुष्मिता ने ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट की थी तो सभी लोग हैरान रह गए थे। ऐसे में कुछ लोगों ने तो उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर भी कहा गया। वहीं, अब सुष्मिता ने लम्बे समय बाद ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने काम के साथ-साथ अपने लव अफेयर के चलते भी काफी लाइमलाइट बटोरती हैं। एक्ट्रेस कभी किसी को डेट करती हैं तो कभी किसी को। वहीं, उनके सभी लव अफेयर्स के बारे में उनकी फैंस को भी भनक पड़ ही जाती है। ऐसे में उन्हें कई बार ट्रॉल्लिंग का भी सामना करना पड़ता है। कभी अपनी उम्र से छोटे लड़के को डेट करने को लेकर वो लोगों के निशाने पर आती हैं। तो कभी ललित मोदी संग रिश्ता रखने पर लोग उन्हें खरीखोटी सुनाते हैं। 
वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आपको बता दें, जब सुष्मिता ने ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट की थी तो सभी लोग हैरान रह गए थे। इस खबर पर किसी के लिए भी विश्वास कर पाना मुश्किल था। ऐसे में कुछ लोगों ने तो उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर भी कहा गया। वहीं, अब सुष्मिता ने लम्बे समय बाद ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये अच्छा है कि वे कमैंट्स मेरे पास आए और मैं ‘गोल्ड डिगर’ की परिभाषा समझ पाई। बेइज्जती तो बेइज्जती होती है, जब वो आपको मिलती है, जो मैं नहीं लेती हूं। कुछ चीजें हैं जो किसी का बिज़नेस नहीं है। मुझे ये कहने की ज़रूरत नहीं है कि ये किसी का बिज़नेस नहीं है, बल्कि मैं ये कहना चाहूंगी ये आपका बिजनेस नहीं है। बाकी मैं आपको बता दूं कि मैं सिंगल हूं और ये भी आपका बिज़नेस नहीं है। ये हमेशा होता है इसे वहां रखकर अच्छा लगा, बहुत सिंगल हूं।”
एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, “आखिरकार जब मैंने इस पर एक बहुत लंबी टिप्पणी जारी की, तो मेरी बिरादरी के बहुत से लोग इंटरव्यूज में आ रहे थे, जो मुझे लगा कि वैसे भी बहुत रैंडम थे उन्होंने कहा, हमने कभी उम्मीद नहीं की थी कि सुष्मिता सेन इस पर रिएक्शन भी देंगी। उसे इसकी जरूरत भी नहीं थी। आईडिया मेरा बिज़नेस है, मैं जब चाहती हूं तब रिएक्शन देती हूं अगर मैं नहीं चाहती हूं तो मैं नहीं देती। लेकिन जब मुझे विश्वास होता है कि ये बोलने का समय है, या किसी चीज पर स्टैंड लेने का समय है, तो मैं ऐसा करता हूं…”
“प्रॉब्लम इसमें है सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है और यहां रिएक्शन आता  है। मैं ऐसे नहीं बनी हूं। मैं अपना समय लेती हूं और फिर जब मैं तैयार होती हूं तो चीजों पर रियेक्ट करती हूं।” आपको बता दें, सुष्मिता इन दिनों अपनी फिल्म ‘ताली’ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया था। 

Desk Team