दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें नारायण साईं को दो हफ्ते की पेरोल देने को मंजूरी दी गई थी। बता दें कि नारायण साई बलात्कार के एक मामले में दोषी है और वह उम्रकैद की सजा काट रहा है।
गुजरात हाईकोर्ट ने अपने फैसले में साई को दो हफ्ते की पेरोल को मंजूरी थी, लेकिन हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसपर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। नारायण साईं सूरत की लाजपोर जेल में बंद हैं।

इससे पहले कई बार नारायण साईं जमानत के लिए भी गुहार लगा चुका था लेकिन उसके जमानत याचिका मंजूर नहीं हुई थी। जानकारी के मुताबिक एसजी तुषार मेहता ने हाईकोर्ट के जून के आदेश को चुनौती देने के लिए गुजरात सरकार की ओर से पेश हुए थे। इससे पहले नारायण साईं ने 14 दिन की जमानत की गुहार लगाई थी जिसके बाद हाई कोर्ट ने साईं की याचिका मंजूर की थी।


Download Android App
Download iOS App



