कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि वह राफेल करार से जुड़ा अपना फैसला वापस ले और केंद्र सरकार को कोर्ट की अवमानना एवं झूठी गवाही का नोटिस जारी करे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गलत जानकारी दी।
कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने यह आरोप भी लगाया कि यह दावा करके सरकार ने संसद के दोनों सदनों के विशेषाधिकार का हनन किया है कि राफेल विमानों की कीमतों को लेकर सीएजी रिपोर्ट संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के समक्ष पेश की गई।
राजस्थान में राजे सरकार विफल रही : आनंद शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने आनंद शर्मा कहा, ‘‘उन्हें पश्चाताप करना चाहिए और पवित्र गंगा नदी में स्नान करना चाहिए।’’ आनंद शर्मा ने कहा, ‘‘हम सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करते हैं कि वह राफेल पर अपना फैसला वापस ले और सरकार को झूठी गवाही एवं अदालत की अवमानना का नोटिस जारी करे।’’


Download Android App
Download iOS App



