विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 22 नवम्बर को दो दिवसीय यात्रा पर लाओस जाएंगी जहां वह अपने समकक्ष सेल्यूमैक्से कोमासित के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर भारत-लाओस संयुक्त आयोग की नौवीं बैठक की सह अध्यक्षता करेंगी।
राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा को किया भंग ,गठबंधन सरकार बनाने की संभावना खत्म
यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
इस दौरान दोनों पक्ष रक्षा, विकासशील साझेदारी, कृषि, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा और संस्कृति, विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा एवं खनन, परिवहन एवं प्राकृतिक संसाधन तथा पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे।
बयान में कहा गया है कि स्वराज का लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलौन सिसोलिथ से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।


Download Android App
Download iOS App




