पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी बोलीं- एकतरफा थी यह वर्चुअल बैठक, जल्द कटौती करें केंद्र सरकार

Summary :

पीएम मोदी देश में कोरोना के आकड़ों को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी इसके साथ- साथ मोदी ने पैट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों पर बातचीत करते हुए कहा…

पीएम मोदी देश में कोरोना के आकड़ों को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी इसके साथ- साथ मोदी ने पैट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों पर बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार तेल पर लगे टैक्स को करें कम जिससे की आम आदमी पर महंगाई की मार का असर न हो इसी मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी कहा था कि भाजपा सभी राज्यों के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं करती हैं। दरअसल, अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयानों की लड़ी लगाना शुरू कर दिया हैं।
पीएम मोदी की बात सिर्फ एकतरफा लग रही थी
पीएम मोदी ने इस बैठक में पश्चिम बंगाल का भी जिक्र किया था और कहा था कि राज्य ने तेल पर लगने वाले टैक्स में कटौती नहीं की, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पाई. अब ममता बनर्जी ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत एकतरफा थी. हम उनसे सहमत नहीं हैं। 
ममता बनर्जी ने कहा…
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की मांग की. उन्होंने कहा कि, हमने पिछले तीन सालों में पेट्रोल पर 1 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देकर 1500 करोड़ रुपये का भार उठाया. हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वो तेल की कीमतों में लोगों को राहत दे. इसके अलावा टीएमसी की तरफ से भी ट्वीट कर बताया गया कि पश्चिम बंगाल में कैसे लोगों को तेल की कीमतों में राहत दी गई. इसमें 400 करोड़ के रोड टैक्स माफ करने का भी जिक्र किया गया।
PM मोदी ने ईंधन के दामों पर राज्य सरकारों से की यह अपील 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “पूरा विश्व महायुद्ध कि स्थिति का सामना कर रहा है ऐसे में तेल आपूर्ति की सप्लाई पर भी गंभीर असर हुआ है, उन्होंने कहा, इन हालातों में देश की केंद्र और राज्य सरकारों को जनता को राहत पहुंचाने में तालमेल की भावनाओं को बढ़ाने की आवश्यकता है।”  एक उदाहरण का हवाला देते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी ठीक इसी तरह जनता को राहत देने के लिए राज्य सरकारों को भी वैट में कमी करनी चाहिए। कुछ राज्यों ने वैट कम किया लेकिन कुछ ने नहीं किया। 
कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें VAT की वजह से है ज्यादा 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘वैट में कमी ना होने की वजह से उन राज्यों में ईंधन की कीमतें ज्यादा हैं, जिसका असर राज्यों के लोगों पर पड़ रहा है। मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं बल्कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, तमिलनाडु से अनुरोध कर रहा हूं कि अब वैट कम करें और लोगों को ईंधन कि आसमन छूती कीमतों से राहत दें। पपीएम मोदी बोले, “मैं आपसे राष्ट्रीय हित में और अपने लोगों के कल्याण के लिए अपील कर रहा हूं, कृपया वैट कम करें। जो करना था वह नहीं किया गया, लेकिन कृपया अब सहयोग करें।

Desk Team