राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते तापमान पर एक बार फिर से ठंड का ब्रेक लगने वाला है। अब तक पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली भीषण शीतलहर चल रही थी जिससे आम जान जीवन काफ़ी प्रभावित हुआ है। दरअसल आज (रविवार) तापमान 4.7 दर्ज़ किया गया, पालम क्षेत्र के आस-पास सुबह में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया था। भारत मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के जानकारी के मुताबिक़, 15 से 18 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और शीत लहर चलने की भविष्यवाणी है।
न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया
आईएमडी ने कहा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस है। चुरू (पश्चिम राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के घंटों के दौरान अलग-अलग या कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।
अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है
आईएमडी ने कहा, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घने कोहरे की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़, अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तराखंड और राजस्थान और 16-18 जनवरी 2023 के दौरान उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



