भयावह महामारी कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि टीकाकरण के सफल अभियान से देश काफी हद तक इस महामारी से अच्छे से निपटा है। लेकिन इसके बाद भी केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क रहने का सख्त निर्देश दिया है।
कोरोना केस चिंता की बात
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम को कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले सप्ताह बढ़े कोरोना केस चिंता की बात है, अगर जरूरत पड़े तो आवश्यक कार्रवाई करें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की राज्य सरकारों को पिछले सप्ताह कोविड-19 मामलों में वृद्धि पर पत्र लिखा और सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि अगर आवश्यकता पड़े तो कार्रवाई करें।
महाराष्ट्र: प्रदर्शनकारियों ने शरद पवार के घर पर किया पथराव, सुप्रिया सुले ने हाथ जोड़कर कर्मचारियों को समझाया
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,109 नए केस
गौरतलब है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,109 नए केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,33,067 हो गई है। जबकि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 11,492 रह गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को 43 और कोरोना मरीजों की जान गई। जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 5,21,573 पहुंच गई है। देश में संक्रमित दर 0.03 प्रतिशत तक गिर गई है जबकि रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



