पाकिस्तान इस वक़्त बर्बादी की कगार पर खड़ा है, परन्तु अभी भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। इसी बीच बता दें एक बार फिर पाकिस्तान की भारत पर हमला करने की साजिश नाकाम हो गई है। सूत्रों के मुताबिक हैदराबाद में होने जा रहे आतंकी हमले का खुलासा होने के बाद उस हमले को नाकाम क्र दिया है। जानकारी के अनुसार भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की साजिश का खुलासा
हैदराबाद में लोन वुल्फ अटैक की तैयारी चल रही थी। हैदराबाद से गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है आईएसआई और लश्कर का लिंक भी सामने आया है। गिरफ्तार आतंकी जाहिद पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में था और इतना ही नहीं उसे हैंड ग्रेनेड सप्लाई किए जाते थे। बता दें ठेले वालों के कहने पर उसने कई लोगों को भर्ती भी किया था। किसी रैली या सार्वजनिक स्थान पर हमले की योजना तैयार की जा रही थी। यह सब पाकिस्तान के इशारे पर हो रहा था। पाकिस्तान इस हमले से भारत में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहा था।
आगे बता दें आतंकी जाहिद के ठिकाने से 2 हैंड ग्रेनेड, करीब 4 लाख रुपए कैश और दो मोबाइल बरामद किए गए। इस हमले से जुड़ी और कोई खबर सामने नहीं आ रही, लेकिन कहा जा रहा है कि भारतीय पुलिस ने पाकिस्तान की सभी साजिशों को फिलहाल नाकाम कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



