बॉलीवुड का मोस्ट रुमर कपल अब फाइनली शादी के पवित्रा बंधन में बंध जायेगा। खबरों कि माने तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी कल यानि 6 फरवरी को एक-दूसरे संग सात फ़ेरे लेंगे। बता दे कि कपल राजस्थान में एक बिग फैट पंजाबी वेडिंग के लिए जैसलमेर पहुँच चुंका हैं। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में आज से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो जाएँगे। ऐसे में हम आज से लेकर शादी तक आपको दोनों की हर एक अपडेट बताएँगे।
साउथ के यह मशहूर स्टार्स भी देंगे शिरकत

जहां गेस्ट लिस्ट तैयार होकर गेस्टो की एंट्री भी चालू हो चूँकि हैं वही बताया जा रहा हैं की इनकी शादी में न सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि टॉलीवुड की भी कई बड़ी हस्तिया अपनी शिरकत देंगी। इस साउथ लिस्ट गेस्ट में सबसे पहले कियारा की फिल्म RC15 के को-स्टार राम चरण के भी वेडिंग फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के भी अपनी शूटिंग खत्म कर शादी में हिस्सा लेने की खबरें लगातर आ रही हैं।
100-150 लोग ही होंगे गेस्ट लिस्ट में शामिल

बता दे कि कियारा और सिड कि शादी में परिवार वालो के अलावा बेहद ही कम लोग शामिल होंगे गेस्ट की बात कि जाए तो सिर्फ 100-150 लोग ही शादी मे अपनी शिरकत देंगे। बीते दिन ही दुल्हनिया कियारा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ ही जैसलनेर के एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। वहीं., फिल्म निर्माता करण जौहर, कियारा के बेस्टी शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, नताशा दलाल और कियारा की फ्रेंड ईशा अंबानी के भी शादी में शामिल होने की खबरें आ रही हैं।
आज होगी मेहँदी सेरेमनी

जैसा की लगातार खबरो में बताया जा रहा हैं कि आज से सिड-कियारा की प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो आ जाएगी, जिसमे सबसे पहला फंक्शन मेहंदी सेरेमनी का होगा। जिसके लिए बॉलीवुड की फेमस मेहँदी आर्टिस्ट वीना नागदा को बुलाया गया हैं। जिन्हे परसो शाम 3 फरवरी को एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया, आज वह कियारा के हाथों पर मेहंदी लगाएंगी।
आज कियारा के हाथ पर सजेगी सिद्धार्थ के नाम की मेहँदी

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी कल यानी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध एक दूसरे के हो जायेंगे। शनिवार को दोनों राजस्थान के जैसलमेर में अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच चुके हैं जिन्हे कुछ ही देर के गैप में निकलते हुए भी स्पॉट किया गया था साथ ही दोनों के परिवार वालो को भी राजस्थान एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों की शादी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस भी पूरी तरह से सज-धजकर तैयार है साथ ही गेस्ट की आवा-जाही भी शुरू हो चुँकि हैं।


Download Android App
Download iOS App



