उत्तर प्रदेश के केंद्रीय शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक बार फिर अपने बयान से सनसनी मचा दी है। रिजवी ने तबलीगी जमात पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जमातियों ने घातक जानलेवा वायरस फैलाकर भारत में एक लाख से अधिक लोगों को मारने की योजना बनाई थी।
उन्होंने कहा, यह योजना मोदी सरकार को परेशान करने के लिए बनाई गई थी और वास्तव में प्रधानमंत्री के खिलाफ एक साजिश थी। रिजवी यहीं नहीं रुके, उन्होंने भारत से भागकर मलेशिया में रह रहे जाकिर नाईक को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुमकिन है कि इस साजिश में मलेशिया में रह रहे जाकिर नाईक भी शामिल हों।
कोरोना वायरस : स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश में आवश्यक उपकरणों का स्टॉक मौजूद, PPE और वेंटिलेटर की खरीद शुरु
उन्होंने कहा कि जिस तरह से मलेशिया के जमाती मिल रहे हैं, उससे जाकिर नाईक की साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। लगातार डॉक्टरों के साथ मारपीट करने पर रिजवी ने कहा कि जमाती अब मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार इसलिए कर रहे है ,ताकि मेडिकल बिरादरी को बदनाम किया जा सके और वे कोरोना के मरीजों का इलाज करना बंद कर दें। उन्होंने आगे कहा कि यह राष्ट्र के खिलाफ एक साजिश थी और आरोपियों को इसके लिए कड़ी सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



