केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.30 करोड़ से अधिक टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,931 रह गए हैं और इसी अवधि में 90 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिससे इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,49,436 हो गयी है। स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच गयी है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,737 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी बनी हुई है।
पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले आए सामने
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 16 हो गयी। इस महामारी से अब तक 19,80,813 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 26,522 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत के केरल में 13 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,210 रह गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,56,690 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ 71,573 पर बरकरार है।
किस राज्य में कितना बढ़ा कोरोना ?
कर्नाटक में 12 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 163 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 40,32,244 हो गई है और मृतकों की संख्या 40,309 पर स्थिर है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में कोरोना के सात सक्रिय मामले घटने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 117 रह गयी है। इस दौरान 13 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,530 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ 1,48,420 है। बिहार में पिछले 24 घंटे में चार सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर पांच हो गयी। इस महामारी से अब तक 8,39,100 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक कुल 12,303 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



