बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी अच्छे से मैनेज करते हैं। किंग खान अपने बच्चों के बेहद करीब हैं और अक्सर ही उन पर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी शाहरुख अपने बच्चों की पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं और उनकी तारीफों के पुल बांधते हैं।

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियो में बने हुए हैं। पठान 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। मगर इसी बीच किंग खान का एक कॉमेंट चर्चा का विषय बन गया है जो उन्होंने अपनी बेटी सुहाना की पोस्ट पर किया है। अपने कॉमेंट में एक्टर खुद अपनी बेटी की पोल खोलते दिख रहे हैं।

दरअसल, पिछले दिनों सुहाना खान दुबई में हुए एक प्रोग्राम में शामिल हुईं। इस दौरान उनकी मां गौरी खान और दोस्त शनाया कपूर भी उनके साथ मौजूद थी। अब इस इवेंट से अपनी कुछ तस्वीरें सुहाना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब ऐसा कैसे हो सकता है कि सुहाना कोई फोटो पोस्ट करें और उस पर उनके डैड शाहरुख का कोई कॉमेंट ना आए।

सुहाना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की। सुहाना ने एक फोटो में हॉल्टर नेक का ब्लैक गाउन पहना हुआ है और दूसरी फोटो में स्टारकिड ने पिंक कलर का बॉडीकॉन ड्रेस कैरी किया है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। सुहाना की इस पोस्ट पर उनके दोस्तों के अलावा पापा किंग खान का कॉमेंट सुर्खिया बटोर रहा है।
शाहरुख ने अपनी लाडली की फोटो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘बेहद खूबसूरत बेबी, आप घर में जो पायजामा पहनती हैं, उसके बिल्कुल अपोसिट लग रही हैं।’ पापा के इस कॉमेंट पर सुहाना ने रिप्लाई देते हुए थैक्स कहा है। शाहरुख के इस फनी कॉमेंट पर सबकी नजरें अटक गई है कि कैसे वो खुद अपनी बेटी की पोल खोल रहे हैं।

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के अलावा उनके पास दो और प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है जिसमें तापसी पन्नू के साथ डंकी और नयनतारा के साथ जवान शामिल है। डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं और जवान साउथ डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बन रही है। इन दोनों ही फिल्मों की शूटिंग एक्टर ने शुरु कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



