पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पांच भाषाओं में त्योहारों की बधाई दी है।

देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति और पोंगल के त्योहार की देश के प्रियवासियों को हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पांच भाषाओं में त्योहारों की बधाई दी है। प्रधानमंत्री द्वारा एक ट्वीट हिंदी में किया गया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘मकर संक्रांति की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. प्रकृति के पूजन से जुड़ा यह उतस्व हर किसी के जीवन में आरोग्य और आनंद लेकर आए।’ 

पीएम मोदी ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ये कहा- 

प्रधानमंत्री ने इसके बाद कई और ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने माघ बिहू त्योहार की बधाई दी और सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुजरात के लोगों को उत्तरायण की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा, पोंगल तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय है। इस विशेष अवसर पर, सभी को और विशेष रूप से पूरी दुनिया में फैले तमिल लोगों को मेरी बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रकृति के साथ हमारा बंधन और हमारे समाज में भाईचारे की भावना गहरी हो।’ 
इन नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं 
इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के पावन अवसर पर सभी को बधाई। सभी को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। आपके अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना।’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, सभी को ढेर सारी खुशियां, शांति और समृद्धि प्राप्त हो।’ 
मायावती ने भी देशवासियों को शुभकामनायें दी 
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को मकर संक्रान्ति एवं देश के विभिन्न हिस्सों में मनाये जाने वाले अन्य पर्वों की देशवासियों को शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मकर संक्रान्ति, पौष, पोंगल व रोंगाली बिहु आदि पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। ये पर्व आप सबके जीवन को सुख व खुशहाली से भर दे, ऐसी कुदरत से कामना।’’ उल्लेखनीय है कि आज मकर संक्रान्ति का पर्व हर्षोललास के साथ मनाया जा रहा है। 

इन तरीको से मामला उलझ जाएगा 
बता दें कि मकर संक्रांति अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम और तरीकों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में जहां इसे मकर संक्रांति कहा जाता है तो तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है। असम में इसे माघ बिहू और गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं, पंजाब और हरियाणा में इस समय नई फसल का स्वागत किया जाता है और लोहड़ी पर्व मनाया जाता है।

Desk Team