दोनों वैक्सीन तथा बूस्टर डोज़ लगवा चुके लोगों को ऐसे प्रभावित करेगा ओमिक्रोन BF-7, लक्षण दिखे तो बरतें सावधानी

Summary :

चीन में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट से स्थिति भयावह है, लेकिन हमें डरने की जरुरत नहीं है। दरअसल हमें सतर्क रहने की जरूरत है, वायरस भले ही हमारे यहाँ लीथल ना हो लेकिन संक्रमण की संभावना है।

चीन में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट से स्थिति भयावह है, लेकिन हमें डरने की जरुरत नहीं है। दरअसल हमें सतर्क रहने की जरूरत है, वायरस भले ही हमारे यहाँ लीथल ना हो लेकिन संक्रमण की संभावना है। अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों में भी इससे संक्रमित मरीज़ लगातार मिल रहे हैं।  हमारे देश में भी इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में आपको इस संक्रमण की पूरी जानकारी होना जरुरी है, ताकि आप समय रहते संभल जाएं तथा अपने परिजनों को सावधान रखें।
सब-वेरिएंट BF-7 से डरने की जरूरत नहीं है
आपको ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BF-7 से डरने की कोई जरूरत नहीं है। इसका संक्रमण रेट भले ही अधिक हो पर वैक्सीन लगवा चुके लोगों पर यह उतना बुरा असर नहीं डाल रहा है। जैसा कि इस संक्रमण का असर चीन में देखने को मिल रहा है, चीन से जुड़ी खबरें देखकर डरने की नहीं सतर्क होने की जरूरत है।
प्राइमरी स्टेज के लक्षण
डॉक्टर की सलाह को ध्यान में रखते हुए कहें तो दोनों वैक्सीन तथा बूस्टर डोज के टीके लगवा चुके लोगों के लिए ये वायरस जानलेवा साबित नहीं होगा। ओमिक्रोन-बीएफ-7 से संक्रमित लोगों में शुरुआती लक्षण मौसमी फ्लू, कोल्ड और कफ से मिलते-जुलते दिखे हैं, (जैसे – लगातार नाक बहना, सीने में जकड़न और दर्द के साथ खांसी होना, गले में दर्द और निगलने में समस्या होना।)। ओमिक्रोन बीएफ-7 फैलता बहुत तेजी से है तथा बीएफ-7 से संक्रमित एक व्यक्ति अपने साथ साथ 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है। अब तक कोरोना से जितने वेरिएंट आये हैं उनमें से सबसे अधिक संक्रमण सब-वेरिएंट BF-7 में बताया जा रहा है। संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि यदि परिवार में किसी को इस तरह के सिंप्टम्स नजर आएं तो वो डॉक्टर की सलाह आवश्य लें ।

Desk Team