पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच तृणमूल कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने की मांग की है। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद, मीडिया से बात करते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहे हैं।
राज्यपाल की वजह से संसदीय लोकतंत्र खतरे में आ गया है : टीएमसी सांसद
टीएमसी सांसदों ने कहा राज्यपाल की वजह से संसदीय लोकतंत्र खतरे में आ गया है इसलिए हमने गृह मंत्री से राज्यपाल को हटाने की मांग की है। टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने बताया कि बीरभूम हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा तेजी से उठाए गए कठोर कदमों की जानकारी उन्होंने गृह मंत्री को दी।

हम इसे राजनीतिक एंगल से नही देख रहे हैं : अमित शाह
सांसदों ने कहा कि इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्यपाल जगदीप धनखड़ को लिखे गए पत्र की कॉपी भी उन्होंने गृह मंत्री को दी। अमित शाह द्वारा दिए गए जवाब के बारे में बताते हुए सुदीप बंदोपाध्याय ने दावा किया कि गृह मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वो इसे राजनीतिक एंगल से नही देख रहे हैं।

Download Android App
Download iOS App