नई दिल्ली : भाजपा देश के सभी जिलों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकालेगी और अस्थियों को देशभर की नदियों में प्रवाहित करेगी। एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रमुख अमित शाह के साथ दिवंगत नेता की अस्थियों को पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्षों को सौपेंगे।
भाजपा ने कहा कि देशभर में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और लोग वाजपेयी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं इसलिए उसने सभी राज्यों में ‘अस्थि कलश यात्रा’ निकालने का फैसला किया है। भाजपा ने बताया कि राज्य की राजधानियों से यात्रा शुरू होगी और सभी प्रखंडों से होकर गुजरेगी। भाजपा के दिग्गज नेता की अस्थियां देशभर की सभी नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



