कोलकाता : भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने का आज बचाव करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी दोनों ने पड़ोसी देश की यात्रा के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्षों को गले लगाया था। सिन्हा ने कहा कि सिद्धू ने खुद इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे दिया है और ‘‘मुझे नहीं लगता है कि किसी भी विवाद के लिए कोई जगह है।’’
लोकसभा सदस्य सिन्हा ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने पहले ही कहा है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान अपने समकक्ष नवाज शरीफ को गले लगाया था। हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी यात्रा के दौरान नवाज शरीफ को गले लगाया था।’’ कोलकाता में एक संगोष्ठी में सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कभी भी भाजपा के खिलाफ नहीं बोला बल्कि पार्टी को ‘‘आईना दिखाने’’ की कोशिश की है।


Download Android App
Download iOS App



