भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता रहे ‘‘भारत रत्न’’ अटल बिहारी वाजपेयी की आज 98वीं जयंती है। इस दिन को भाजपा गुड गवर्नेंस डे के रूप में मना रही है। वहीँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वीडियो शेयर कर दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने इस मौके पर एक वीडियो भी शेयर किया। पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ” अटल जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है।
पीएम मोदी ने किया याद
पीएम द्वारा शेयर वीडियो में उन्होंने अटल जी को याद करते हुए कहा, ”अटल जी एक सच्चे देशभक्त थे। किशोर अवस्था से लेकर जीवन के अंत तक शरीर ने जब तक साथ दिया वो जीए, देश के लिए, देशवासियों के लिए… उसूलों के लिए, समान मनावी के अरमानों के लिए. एक विचार के प्रति प्रतिबद्धता के कारण राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण होने के कारण शून्य में से सृष्टि का निर्माण कैसे होता है उसे करने वालों में एक महापुरुष अटल बिहारी वाजयपेयी अग्रिम पंक्ति में उनका नाम है. उनके समृद्ध और विकसित, भारत के संकल्प को दोहराते हुए मैं हम सब की ओर से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”


Download Android App
Download iOS App



