Corona Update : कोरोना के नए मामलों में जारी है गिरावट, एक्टिव केस डेढ़ लाख से भी कम

Summary :

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,148 नए मामले में सामने आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,28,81,179 हो गया।

भारत कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से मुक्ति की ओर लगातार बढ़ रहा है। देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 20 हज़ार से कम बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में यहां 14 हज़ार नए केस सामने आए है। इसके साथ ही एक दिन में 30 हज़ार लोग स्वस्थ हुए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,148 नए मामले में सामने आने के बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 4,28,81,179 हो गया। इसके साथ ही इस दौरान हुई 302 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 5,12,924 पहुंच गया।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 30,009 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,22,19,896 हो गयी है। इसके साथ ही एक्टिव केस भी गिरकर 1,48,359 रह गए हैं। वहीं महामारी के खिलाफ जारी जंग के तहत अब तक देश में एंटी कोविड-19 वैक्सीन की 1,76,52,31,385 दी जा चुकी हैं।

CJI एन वी रमण ने Omicorn को बताया ‘साइलेंट किलर’, जानिये वजह

देश में अभी 1,48,359 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 16,163 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.46 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.22 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.60 प्रतिशत दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

Desk Team