भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। देश में एक दिन में कोरोना के सिर्फ 5 हज़ार तीन सौ 26 मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही इस अवधि में ठीक होने वालों की संख्या 8 हज़ार से ज्यादा रही, लेकिन मौत के आंकड़ों में सोमवार के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं इस दौरान हुई 453 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,78,007 पहुंच गया। देश में एक्टिव केस की संख्या 79,097 बनी हुई है।
अमेरिका में Omicron से पहली मौत, महज एक सप्ताह में 3 से 73 फीसदी हुए केस
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8 हजार 43 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद अब तक देश में कोरोना से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 42 लाख 95 हजार 60 तक पहुंच गया है। वहीं देश में अब तक ओमीक्रॉन के 200 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 77 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



