भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रह है, लेकिन संक्रमण के सामने आ रहे दैनिक मामले राहत देने वाले हैं। शुक्रवार को एक दिन में कोरोना के साढ़े 7 हज़ार के करीब नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा 391 दर्ज किया गया, जो चिंताजनक है। हालांकि, एक्टिव केस की संख्या 90 हज़ार से कम बनी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 391 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,76,869 हो गयी है। संक्रमण के दैनिक मामले पिछले 50 दिनों से 15,000 से कम बने हुए है। एक्टिव केस की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत दर्ज किया गया जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
WORLD CORONA : 27.07 करोड़ हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 53.35 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
एक्टिव केस की संख्या में पिछले 24 घंटों में 830 की कमी दर्ज की गयी। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।


Download Android App
Download iOS App



