Today’s Corona Update : पिछले 24 घंटों में 25 हज़ार से ज्यादा नए केस, 437 मरीजों की मौत

Summary :

देश में सोमवार को 88 लाख 13 हजार 919 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई तथा अब तक 55 करोड़ 47 लाख 30 हजार 609 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 25,166 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 154 दिन में संक्रमितों का सबसे कम दैनिक आंकड़ा हैं। देश में सोमवार को 88 लाख 13 हजार 919 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई तथा अब तक 55 करोड़ 47 लाख 30 हजार 609 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,166 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 22 लाख 50 हजार 679 हो गया है। इस दौरान 36 हजार 830 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 14 लाख 48 हजार 754 हो गयी है।

विश्वभर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 20.77 करोड़ के पार, अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश

इसी अवधि में एक्टिव मामले 12,201 घटकर तीन लाख 69 हजार 846 रह गए हैं, जो पिछले 146 दिन में सबसे कम है। इस दौरान 437 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 32 हजार 079 हो गया है। देश में एक्टिव मामलों की दर घट कर 1.15 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.51 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव मामले 1766 घटकर 65922 रह गए हैं। इसी दौरान राज्य में 5,811 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6195744 हो गयी है, जबकि 100 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 135139 हो गया है।

Desk Team