वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को धीमी शुरुआत देखने को मिली। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 100 अंक से अधिक टूटने के बाद खबर लिखे जाने तक 64.21 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 55,646.79 पर कारोबार कर रहा था।
दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 14.95 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 16,578 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया बढ़ने वाले दिग्गज शेयरों में शामिल थे।
हालांकि, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 145.29 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 55,582.58 पर और निफ्टी 33.95 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 16,563.05 पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत बढ़कर 69.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App



