TOP 5 NEWS 03 दिसंबर : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

Summary :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 दिसंबर को कर्नाटक में दो ओमिक्रोन केस पाए जाने की पुष्टि की है। बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन WHO पहले ही वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर चुका है।

1 भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट पाए जाने से सरकार हुई और भी सख्त  
    
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 दिसंबर को कर्नाटक में दो ओमिक्रोन केस पाए जाने की पुष्टि की है। बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन WHO  पहले ही वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर चुका है। 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका में पहला केस मिलने के बाद से एक हफ्ते के अंदर ही भारत, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस समेत दुनिया के 30 देशों में ओमिक्रोन के केस मिल चुके हैं।
2 चक्रवात जवाद मचा सकता है ओडिशा में तबाही ,PM मोदी ने बुलाई मीटिंग 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को चक्रवात की तबाही से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की एजेंसियों को बचाव कार्य से संबंधित कई निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें इस बात की हर संभव कोशिश करनी है कि चक्रवात से जान-माल की क्षति न हो। राहत कार्य के इंतजाम भी पहले से कर लिए जाएं।
3 कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली सरकार ले रही अहम फैसले 
राजधानी दिल्ली में माल और मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश के लिए कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराक लेना अनिवार्य किया जा सता है। कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर इस तरह की सख्ती करने की तैयारी को जल्द ही अंजाम भी दिया जा सकता है। बता दें कि कर्नाटक में दो लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिससे देशभर के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।  
4 SC में फटकार के बाद दिल्ली सरकार हुई सतर्क , स्कूलों को बंद करने का लिया फैसला 
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में गुरुवार को दिनभर काफी गहमागहमी रही और बैठकों का दौर चला। केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी आला अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर एक अहम बैठक की। साथ ही अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में वायु गुणवत्ता आयोग के अधिकारी भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार  वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए सभी जरूरी उपायों पर चर्चा हुई।
5 कोरोना के खतरे के बीच रिकवरी से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े
 
 लगातार दूसरे दिन रिकवर होने वाले लोगों से ज्यादा नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बीते एक दिन में करीब 9,216 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि रिकवर होने वालों का आंकड़ा 8,612 ही रहा है। इसके साथ ही एक बार फिर एक्टिव मामले एक लाख पार पहुंचने की ओर हैं। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 99,976 है।  
 

Desk Team