1 CDS बिपिन रावत का आज होगा अंतिम संस्कार ,सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी श्रद्धांजलि
सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत सभी जवानों का अंतिम संस्कार आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत के सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली कैंट में किया जाएगा।
2 ओमिक्रोन का खतरा हो रहा तेज ,31 जनवरी तक सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद
भारत अपनी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को अगले साल 31 जनवरी तक निलंबित रखेगा। डीजीसीए ने कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एक दिसंबर को निर्णय किया था कि वह अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को 15 दिसंबर से बहाल नहीं करेगा। इससे एक सप्ताह पहले ही उसने घोषणा की थी कि वह निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने जा रहा है।
3 भारत के शुरवीरों को PM मोदी का नमन ,पार्थिव शरीर पालम एयरपोर्ट पर विमान से उतारे गए
जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर और 10 अन्य सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर विमान से उतारे गए। वहां का दृश्य बेहद भावुक था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर जान गंवाने वाले शूरवीरों को नमन किया और उनके शोक संतप्त स्वजन को सांत्वना दी।बता दे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दिवंगत सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी
4 प्रदूषण बन रहा जीवन के लिए समस्या , दिल्ली के साथ पड़ोसी राज्यों में हालात खराब
स्माग की चादर से दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई है। अगर ताजा आंकड़ों की बात करें तो आज भी दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई का स्तर 293 दर्ज किया गया है। दिल्ली में स्थित आनंद विहार की बात करें तो यहां पर एक्यूआई के स्तर में कोई सुधार दर्ज नहीं हो रहा है। आज भी सुबह आठ बजे तक 398 के करीब एक्यूआई रहा। कुल मिलाकर दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते लोगों का खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है।
5 देश में टीकाकरण अभियान को हुए पूरे एक साल ,अभी तक 131 करोड़ वैक्सीन है लगाई जा चुकी
भारत में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का अगले माह एक साल पूरा होने वाला है। देश भर में अब तक कुल 131 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए डेटा के अनुसार गुरुवार को शाम 7 बजे तक 67 लाख से अधिक वैक्सीन दी गई।बता दें कि 16 जनवरी 2021 से देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



