पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में दोमोहोनी के निकट बृहस्पतिवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, 20 से अधिक घायल हो गए हैं। रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बचावकर्मी यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं
टीवी फुटेज में दिखा है कि कई डिब्बे पटरी से उतरे हुए हैं और बचावकर्मी यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।मौके पर 51 एम्बुलेंस घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची है।सूत्रों ने बताया कि राहत संबंधी कार्यों के लिये एक ट्रेन घटनास्थल पर भेजी गई है।जलपाइगुड़ी जिला प्रशासन ने कहा कि कुछ घायल यात्रियों को नजदीकी मोएनगरी में एक अस्पताल ले जाया गया है। गुवाहाटी में पूर्वोत्तर प्रांतीय रेलवे (एनएफआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना एनएफआर के अलीपुरद्वार संभाग के अंतर्गत एक इलाके में शाम करीब पांच बजे हुई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना अलीपुरद्वार जंक्शन से 90 किलोमीटर से अधिक दूरी पर हुई।प्रवक्ता ने कहा, ”दुर्घटना राहत ट्रेन और एक मेडिकल टीम घटनास्थल के लिये रवाना हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



