संसद में इस साल जब से मानसून सत्र शुरू हुआ है तभी से हंगामा जारी है। हैरानी की बता ये है कि इस बार लोकसभा के सभापति हंगामे से इतने नाराज है कि सभा में अपनी कुर्सी छोड़ चुके है। ऐसे में कांग्रेस नेता सभापति को मनाते नजर आ रहे है। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगा हुआ है।
आज फिर ओम बिरला नहीं आए संसद
विपक्षी दल जहां सदन में पीएम मोदी के बयान की मांग पर अड़े हैं, वहीं सरकार चर्चा की बात कर रही है। जानकारी के अनुसार हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ रही है। इस बीच बीते दिन सरकार ने लोकसभा में दिल्ली सेवा अधिकार से जुड़ा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक-2023 पेश किया। इस बिल पर आज सदन में चर्चा होगी, जिसके लिए बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज दोबारा संसद नहीं आए। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता फिर से शुरू करने का अनुरोध करने का आग्रह किया। अधीर रंजन ने कहा कि ओम बिड़ला हमारे संरक्षक हैं और उन्हें सदन में आना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वह कांग्रेस नेता की बात विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंचाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



