TRS राष्ट्रीय राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी : KCR

Summary :

टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी की शानदार जीत को तेलंगाना के लोगों को समर्पित किया और कहा कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में

टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी की शानदार जीत को तेलंगाना के लोगों को समर्पित किया और कहा कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर वापसी कर रहे राव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इस जीत को तेलंगाना के लोगों को समर्पित करते हैं। यह हमारे लिए सकारात्मक वोट है।’’

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : तेलंगाना में टीआरएस को स्पष्ट बहुमत मिला, पार्टी मुख्यालय में जश्न

विधानसभा चुनाव के नतीजे के आधार पर अंतिम रूझान के मुताबिक तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने कुल 119 सीटों में 81 सीटों पर जीत हासिल की है ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम राष्ट्रीय राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं…और दिखा देंगे…हम राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित करेंगे।’’

राव ने कहा, ‘‘आज के परिणाम ने…तेलंगाना ने समूचे देश को राह दिखायी है। आज तेलंगाना गैर कांग्रेसी, गैर भाजपा शासित राज्य है।’’

Desk Team