Twitter ने भारत सरकार से मिले कानूनी अनुरोध के बाद 37 ट्वीट को रोका - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Twitter ने भारत सरकार से मिले कानूनी अनुरोध के बाद 37 ट्वीट को रोका

ट्विटर ने भारत सरकार के कानूनी अनुरोध के बाद लगभग 35 ट्वीट्स को ‘रोका’ है। लुमेन डाटाबेस पर उपलब्ध सूचना से यह जानकारी मिली है।

ट्विटर ने भारत सरकार के कानूनी अनुरोध के बाद लगभग 35 ट्वीट्स को ‘रोका’ है। लुमेन डाटाबेस पर उपलब्ध सूचना से यह जानकारी मिली है।
सूचना के अनुसार ट्विटर को 21 जून को भारत सरकार से 37 ट्वीट्स के खिलाफ कानूनी अनुरोध मिले थे।
चूंकि ट्वीट को रोक दिया गया हे, अत: उसमें कही गयी बातों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सकता।
लुमेन डाटाबेस एक स्वतंत्र शोध परियोजना है जो ऑनलाइन सामग्री पर रोक संबंधित कानूनी आदेशों का अध्ययन करती है। सामग्री को रोकने के लिए ट्विटर द्वारा प्राप्त अनुरोधों को इसकी साइट पर प्रकाशित किया जाता है।
इस बारे में संपर्क किये जाने पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे देश में रोक लगाने से जुड़ी जो नीति है, उसमें स्पष्ट है कि वैध कानूनी मांग के जवाब में या जब सामग्री स्थानीय कानून (कानूनों) का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो कुछ सामग्री तक पहुंच को रोकना आवश्यक हो सकता है। ’’
प्रवक्ता के अनुसार यह रोक उस विशिष्ट क्षेत्राधिकार/देश तक सीमित है जहां सामग्री को अवैध माना जाता है।
खाताधारक का अगर ट्विटर खाते से जुड़ा ई-मेल है तो, उस पर एक संदेश भेजकर सूचित किया जाता है। ताकि उपयोगकर्ता को पता चले कि ट्विटर को खाते से संबंधित कानूनी आदेश प्राप्त हुआ है।
ट्विट ने 17 जून के कानूनी आदेश के बाद हाल में 50 ट्वीट को प्रतिबंधित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।