इस महीने की शुरुआत में एलन मस्क ने ट्विटर पर रेट लिमिट लगाने का फैसला किया था। इसके बाद से यूजर्स एक दिन में केवल सिमित पोस्ट ही देख सकते हैं। बता दें हाल ही में एलन मस्क ने इस बात की जानकारी भी शेयर की थी कि अब कंपनी क्रिएटर्स के साथ Ads रेवेन्यू का कुछ हिस्सा शेयर करेगी। पैसे उन्हीं लोगों को मिलेंगे जो इसके लिए एलिजिबल होंगे। इस बीच कंपनी ने अपनी रेवेन्यू और रेट लिमिट पॉलिसी को अपडेट किया है।
वेरिफाइड यूजर्स के लिए रेट लिमिट बेहद कम
दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे लगता है कि मेरी डेली लिमिट जल्दी पूरी हो रही है। वेरिफाइड यूजर्स के लिए रेट लिमिट बेहद कम है। इसका जवाब देते हुए एलन मस्क ने लिखा कि रेट लिमिट पूरी तब होगी जब कोई लगातार प्लेटफॉर्म पर 8 घंटे स्क्रोल करें। अगर कोई कुछ गलत कर रहा है तो तब ये जल्दी पूरी हो सकती है। इसके जवाब में यूजर ने स्क्रीन टाइम का स्क्रीनशॉट मस्क के साथ शेयर किया।इसे देखकर मस्क ने लिखा कि- हम रेट लिमिट को 50% बड़ा रहे हैं और ये अब से कुछ देर में शुरू हो जाएगा।
पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर्स को और ज्यादा फायदा होगा- मस्क
फिलहाल कंपनी क्रिएटर्स के साथ Ads रेवेन्यू का हिस्सा शेयर कर रही है। इसके लिए यूजर के अकाउंट पर पिछले 3 महीने में हर महीने 5 मिलियन से ज्यादा ट्वीट इम्प्रैशन होने चाहिए। इस बीच, एलन मस्क ने कहा कि जल्द कंपनी पेज व्यूज के आधार पर भी रेवेन्यू शेयर करेगी जिससे पेआउट डबल हो जाएगा। यानि पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर्स को और ज्यादा फायदा होगा।


Download Android App
Download iOS App



