उमर खालिद का भड़काऊ Video वायरल, BJP नेता बोले-क्या पहले से बनाई गई थी दिल्ली में हिंसा की योजना?

Summary :

वीडियो में उमर ने कहा, 24 तारीख को डोनाल्ड ट्रंप भारत आ रहे हैं। हम उन्हें बताएंगे कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री और सरकार देश को बांटने का काम कर रही है।

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाकों में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में 46 लोगों की मौत हो चुकी है। अहम बात है की जब यह हिंसा भड़की उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के दो दिवसीय दौरे पर थे। वहीं बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद का 42 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट करते हुए बड़ा आरोप लगाया है।
वीडियो ट्वीट करते हुए अमित मालवीय ने लिखा, उमर खालिद (जो पहले से ही देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहा है) ने 17 फरवरी को अमरावती में एक भाषण दिया, जहां वह एक बड़े पैमाने पर मुस्लिम दर्शकों को भारी संख्या में सड़कों पर आने का आह्वान करता है, जब 24 तारीख को ट्रंप भारत आते है। क्या टुकड़े-टुकड़े गिरोह द्वारा दिल्ली में हिंसा की योजना पहले से बनाई गई थी? 


वीडियो में उमर खालिद CAA, NRC और NPR के खिलाफ आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में उमर ने कहा, 24 तारीख को डोनाल्ड ट्रंप भारत आ रहे हैं। हम उन्हें बताएंगे कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री और सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। 

महात्मा गांधी के उसूलों की धज्जियां उड़ा रही हैं और हिंदुस्तान की आवाम इसके खिलाफ लड़ रही है। हम तमाम लोग सड़कों पर निकल कर आएंगे, आप लोग आएंगे’। बता दे की दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि हिंसाग्रस्त इलाकों में धीरे-धीरे शांति बहाल हो रही हैं। हिंसा में भारी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

Desk Team