जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी जाएगी बिरसा मुंडा की जयंती, मोदी कैबिनेट का फैसला

Summary :

आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए अपना जीवन खपाने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मानाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 15 नवम्बर को देश भर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों को मनाने तथा इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि यह निर्णय आजादी की लड़ई में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को देखते हुए भी लिया गया है। उन्होंने ट्वीट कर भी केंद्रीय कैबिनेट के इस निर्णय की जानकरी दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर 15 से 22 नवम्बर तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों के जरिये बिरसा मुंडा के योगदान को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Desk Team