प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की शनिवार को दोपहर 12 बजे बैठक होगी। वहीं सीसीईए (कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स) की बैठक भी आज होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों की व्यस्तता को देखते हुए बैठक टाल दी गई थी।
एफडीआई नीति में बदलाव संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक बैठक में जम्मू और श्रीनगर के लिए मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट एलआईसी के विनिवेश की सुविधा के लिए एफडीआई नीति में बदलाव संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा की जा सकती है।
सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा कर सकती है। समिति ने गुरुवार की देर शाम बैठक की और यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और हिंसा को तत्काल समाप्त करने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



