केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हुए कोरोना संक्रमित , खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Summary :

देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है, जिसकी चपेट में बड़ी हस्तियां भी आ रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है, जिसकी चपेट में बड़ी हस्तियां भी आ रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने सोमवार दोपहर खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उनकी हालत स्थित बताई जा रही, जिस वजह से उनको घर पर ही आइसोलेट किया गया है। अभी दो दिन पहले केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी भी हालत स्थिर है।

गौरतलब है कि हाल में कई राजनेता कोविड पॉजिटिव हुए हैं, इसमें दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु से बीजेपी नेता खुशबू सुंदर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व सांसद डिंपल यादव शामिल हैं।
देश में  700,000 का आंकड़ा पार 
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। भारत में सोमवार को कोरोना वायरस बीमारी के 1,79,723 मामले दर्ज किए गए। सक्रिय मामलों की संख्या भी 700,000 का आंकड़ा पार कर गई है।  ऐसा लग रहा है जैसे भारत कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से गुजर रहा है क्योंकि वायरस राज्यों में तेजी से फैल रहा है, जिससे दैनिक संक्रमण में वृद्धि हो रही है। यह लगातार चौथा दिन है जब भारत में कोरोना के दैनिक मामले 1 लाख के पार आ रहे हैं।

Desk Team