केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मालदीव के गृह मंत्री शेख इमरान अब्दुल्ला से मुलाकात की और आतंकवाद तथा द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सुरक्षा और विधि प्रवर्तन सहयोग के क्षेत्र में परस्पर हित से जुड़ मुद्दों पर चर्चा की। भारत और मालदीव के बीच मजबूत होती भागीदारी का स्वागत करते हुए, दोनों मंत्रियों ने भारत और मालदीव के बीच बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग और पुलिस व्यवस्था एवं विधि प्रवर्तन, आतंकवाद और संगठित के क्षेत्र में सहयोग का स्वागत किया।
बैठक में मालदीव के गृह राज्य मंत्री, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों पक्षों की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



