केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक मंत्रिसमूह की बैठक की अध्यक्षता की और बताया जा रहा है कि इस बैठक में किशोर न्याय कानून में प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल से यहां मुलाकात की।
एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रिसमूह ने किशोर न्याय (देखभाल एवं बाल संरक्षण) कानून में प्रस्तावित संशोधनों संबंधी मामलों पर चर्चा की।
हालांकि अभी यह जानकारी नहीं है कि सरकार कानून में क्या बदलाव करने की योजना बना रही है।


Download Android App
Download iOS App



