संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सदन के बाहर लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग सदन के भीतर लोकतंत्र को तार-तार करते हैं। निचले सदन में ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह टिप्पणी की।
गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर ऐसे समय में निशाना साधा है जब एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले, पेगासस और महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने देने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि यह सरकार लोकतंत्र पर आक्रमण कर रही है।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- 2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुना नहीं था
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह के पूरक प्रश्न का उत्तर देते समय कहा, ‘‘विपक्ष ने यहां लोकतंत्र को जिस तरह से तार-तार किया है, वैसे समय में आपने (लोकसभा अध्यक्ष) जो धैर्य दिखाया है उसकी मैं सराहना करता हूं।…लोग बाहर जाकर लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और यहां लोकतंत्र को तार-तार कर रहे हैं।’’
अजय मिश्रा की बर्खास्ती की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा
विपक्षी सदस्यों ने लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग और कुछ अन्य विषयों को लेकर पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी सदन में भारी हंगामा किया। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल मांग कर रहे थे कि अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए और लखीमपुर खीरी मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से अदालत में दिए गए आवेदन पर सदन में चर्चा कराई जाए।


Download Android App
Download iOS App



