टीवी की नागिन मौनी रॉय बीते लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर कोई मौनी रॉय की शादी के बारे में बात कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मौनी रॉय ने कोर्ट मैरिज कर ली है। कुछ समय पहले ही मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें देखकर उनके फैंस काफी कंफ्यूज हो रहे हैं और सवाल कर रहे हैं क्या मौनी रॉय ने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ कोर्ट मैरिज रचा ली है? देखिए मौनी रॉय की ये तस्वीरें और जानिए इनके पीछे की सच्चाई।

मौनी रॉय ने कैप्शन में खुलासा किया है कि उनकी से तस्वीरें कब की हैं। खूबसूरत मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, “आज – तिरुवथिरा… नक्षत्र है या भगवान शिव का तारा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन, देवी पार्वती अपनी लंबी तपस्या के बाद अंततः भगवान शिव से मिलीं और उन्होंने उन्हें सहधर्म चारिणी के रूप अपना बना लिया।” इसके आगे मौनी रॉय ने बताया की ये उनकी सत्यनारायण पूजा के बाद की तस्वीरें हैं।
दरअसल, मौनी रॉय ने हाल ही में अपने घर पर सत्यनारायण की पूजा की है। इस पूजा में मौनी रॉय ने सिल्क की साड़ी पहने ये खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। फैंस को मौनी रॉय का ये दिलकश अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

मौनी रॉय के इस देसी अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मौनी रॉय की इन तस्वीरों को देखकर तो फैंस घबरा ही गए। सबको लगने लगा था कि मौनी रॉय ने बिना किसी को बताए शादी कर ली।

बता दें मौनी रॉय 27 जनवरी 2022 को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। मौनी रॉय की शादी दुबई या इटली में होने वाली है। मौनी रॉय फिलहाल को क्रिसमस सेलीब्रेट करने की तैयारी कर रही हैं। बीती रात ही मौनी रॉय अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करती दिखीं।


Download Android App
Download iOS App



