केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को सोमवार शाम उनके दिल्ली आवास पर फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। मंत्री के कार्यालय ने इस बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित किया और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि नितिन गडकरी के आवास पर मिली जान से मारने की धमकी की सूचना मंत्री के स्टाफ ने पुलिस को दी थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है और जांच जारी है।



Download Android App
Download iOS App



