नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कल श्रीनगर में हुए हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत पर शोक जताया। उन्होंने साथ ही सरकार से कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में शांति का रास्ता तलाश करने के लिए पाकिस्तान से बातचीत करे। इस प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि फारूक अब्दुल्ला बार-बार पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की बात करते रहते हैं। अगर उन्हें पाकिस्तान इतना ही अच्छा लगता है तो उन्हें पाकिस्तान जाकर ही बस जाना चाहिए।
हिंदुस्तान को मजबूत प्रधानमंत्री मिलने के फारूक अब्दुल्ला के बयान पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता ने लगभग 35 वर्ष के बाद 2014 में मजबूत प्रधानमंत्री चुना था, 2019 में दूसरी बार चुना और 2024 में तीसरी बार चुनेगी।
जिन-जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है वो हमारा वादा था
विरोधी दलों के गांधी मूर्ति से लेकर विजय चौक तक मार्च करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रल्हाद जोशी ने कहा कि जनता ने उन्हें दो बार ( 2014 और 2019 में ) माचिर्ंग ऑर्डर दे दिया है। आने वाले चुनावों में भी जनता फिर से उन्हें माचिर्ंग ऑर्डर ही देने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा में मारपीट करने के बाद भी ये दल माफी मांगने को तैयार नहीं है, यह इनके अहंकार को दिखाता है।मायावती के बयान पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन-जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है वो हमारा वादा था जिसे हम पूरा कर रहे हैं। चुनाव की घोषणा होने तक यह करना सरकार का अधिकार है। इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन मायावती को अगर ऐसा लग रहा है, तो लगने दीजिए।


Download Android App
Download iOS App



