ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को ग्लोबल टेक्नोलॉजी सम्मेलन को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित करते हुए कहा, ब्रिटेन और भारत स्वाभाविक साझेदार हैं जो 5जी, टेलिकॉम और स्टार्टअप पर साझेदारी समेत कई बढ़िया परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आगामी दशक में भी भारत और ब्रिटेन प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में अपने संबंधों को मजबूत करना जारी रखेंगे। जॉनसन ने कहा, यह 2030 के लिए तय की गई भारत-ब्रिटेन की रूपरेखा के अनुरूप है।
लोगों के जीवन को बदलने की नई शुरुआत करेंगे
जॉनसन ने कहा, नवोन्मेष और उद्यमशीलता की भावना की साझा संस्कृति के साथ ब्रिटेन और भारत स्वाभाविक साझेदार हैं। हम कई बढ़िया परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं जिनमें 5जी और टेलिकॉम पर ब्रिटेन-भारत साझेदारी और ब्रिटेन के स्टार्टअप शामिल हैं जो भारत की दिग्गज कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, एक साथ मिलकर काम करके हम लोगों के जीवन को बदलने के लिए न केवल नई शुरुआत कर पाएंगे बल्कि ऐसी नई प्रौद्योगिकी को भी आकार देंगे जो स्वतंत्रता, खुलेपन और अमन के सिद्धांतों पर आधारित होगी।


Download Android App
Download iOS App


